WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

किसान धन आरोग्यम योजना आवेदन Kisan Dhan Aarogyam Yojana 2023

Kisan Dhan Aarogyam Yojana Online। किसान धन आरोग्यम योजना Online Registraion । KDAY वेबसाइट of A3N IT Services । Corporate Social Responsibility Fund  Kisan Financial Support under KDAY by A3N It Services

किसान धन आरोग्यम योजना CSR Corporate Social Responsibility के तहत देश के गरीब किसानों के कल्याण के लिए बनाई गई योजना है। यह एक निजी संस्था A3N It Services (OPC) Private Limited, Ghaziabad, प्रदेश के श्री नीरज कुमार यादव की पहल है। यह योजना क्या है केसे ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता हैं ओर Kisan Dhan Aarogyam Yojana Form 2023-24 केसे भरना है साथ ही योजना की पूरी जानकारी आपको यहाँ मिलेगी इसलिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

Kisan Dhan Aarogyam Yojana

भारत एक कृषि प्रधान देश है जहाँ गांव के अधिकतम लोग कृषि पर निर्भर हैं। देश की 70% आबादी कृषि से सम्बंधित कार्यों में संलग्न है। किसान की खुशहाली और तरक्की, देश की खुशहाली और तरक्की के लिए बहुत जरूरी है। अतः केंद्र सरकार ऐसी सभी योजनाओं को प्रोत्साहन और सहयोग देती है जो किसानों की सहायता के लिए बनाई जाती हैं। किसान धन आरोग्य योजना ऐसी ही एक योजना है जो गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश की एक निजी संस्था A3N It Services ने  देश के 920 गैर सरकारी संगठनों (NGOs) के सहयोग से जनवरी 2020 में पूरे देश में लागू की। 

कोरपोरेटस की सामाजिक जिम्मेदारी को भारत सरकार गम्भीरता से देखती आई है और अप्रैल 1, 2014  में भारत दुनिया का पहला देश बना जिसने CSR यानि Corporate Social Responsibility को legal mandate (कानूनी रूप) दिया। इसी CSR फंड की मदद से किसान धन आरोग्यम योजना के द्वारा पूरे देश के किसानों को विभिन्न सुविधाएं दी जा रही है। 

मानव धन आरोग्यम योजना उन किसानों की मदद करती है जिन्होंने खेती के लिए ऋण लिए होते हैं। यह योजना उन्हें सूखे तथा बाढ़ की परेशानियों से भी बचाती है । उनके स्वास्थ्य और फसलों की सुरक्षा के लिए वित्तीय सहायता देती है। 

किसान धन आरोग्यम योजना की Highlights

योजना का नामKisan Dhan Aarogyam Yojana 2023
किसने शुरू कीA3N It Services
द्वारा प्रायोजितA3N It Services with 920 no. NGOs of India 
लाभार्थीपूरे देश के गरीब एवं भूमिहीन किसान
उद्देश्य किसानों को खेती, खाद्य और उपकरणों के लिए आथिर्क सहायता देना और स्वास्थ्य बीमा द्वारा उनकी वाषिर्क चिकित्सा की जिम्मेदारी लेना। 
Contact No. For Registraion 1800 309 5532
Website for Registraion kisandhanaarogyamyojana.org
Email ID to send message[email protected]

किसान धन आरोग्यम योजना के मुख्य उद्देश्य

United India Insurance एवं  Indian Farmers Fertiliser Cooperative Limited (IFFCO) किसान धन आरोग्यम योजना को सफल बनाने के लिए पूरा सहयोग दे रहीं हैं। 

किसान हमारे देश का गौरव हैं। किंतु सब किसान समृद्ध नहीं हैं। हमारे देश के बहुत किसानों के पास खेती करने के लिए खेत भी नहीं हैं। वे दूसरों के खेतों में बुआई, कटाई का काम करते हैं। छोटे किसान ऋण के बोझ तले दबे रहते हैं। इसी परेशानी की वजह से हार मानकर कुछ किसान आत्महत्या कर लेते हैं। 

गरीब किसानों को गरीबी से निकालने के लिए देश और राज्यों की सरकारें हर संभव प्रयास करती रहती हैं। निजी क्षेत्र की संस्थाएँ और NGOs भी अपना योगदान देती हैं। 

केन्द्र सरकार के अनुदेश पर निजी कम्पनियां CSR (Corporate Social Responsibility) fund से किसानों की सहायता करती हैं। 

A3N It Services और इस योजना से जुड़े NGOs को  किसान धन आरोग्यम योजना का लाभ देश के गरीब एवं भूमिहीन किसानों को पहुंचाने की हर संभव चेष्टा करनी चाहिए। 

Kisan Dhan Aarogyam Yojana Features

  • गरीब किसान का आथिर्क बोझ कम करना। उनको स्वास्थ्य, जीवन और फसलों में वित्तीय सहायता प्रदान करना। 
  • किसान और उसके परिजनों को बीमा का लाभ देना। 
  • किसान की आय को स्थिर करने की व्यवस्था करना जिससे उनको खेती प्रकिया में कोई बाधा न आए। 
  • किसानों को नए तथा आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना। 
  • कृषि क्षेत्र में ऋण का प्रवाह बिना बाधा चलता रहे यह सुनिश्चित करना। 
  • Crop loss support की सुविधा। किसानों की अनथक मेहनत के बावजूद फसल कई बार खराब मौसम या अन्य अप्रत्याशित कारणों से खराब हो जाती है और उन्हें बहुत नुकसान उठाना पड़ता है। ऐसे समय में किसानों को फसल बीमा द्वारा उनकी वित्तीय मदद देना। 
  • महिला किसानों को कम दाम पर उपकरण देकर प्रोत्साहित करना। 
  • किसानों को कम दामों पर खाद्य देकर उनके आथिर्क बोझ को कम करना। 

PM Kisan eKYC Online

Kisan Dhan Aarogyam Yojana के लाभ

25000 रुपए मेडिकल क्लेम के लिए, 3 लाख का दुघर्टना बीमा, 1.5 लाख की फसल बीमा, एक वर्ष में max upto Rs. 50,000 ।  बहुत कम दाम पर खेती के लिए ऋण।* भूमिहीन किसानों के लिए 2 वर्षों में 24000 रूपयों की वित्तीय सहायता। महिला किसानों के लिए कृषि उपकरणों पर 30% तक की सब्सिडी।* जैविक खाद्य सब्सिडी कम्पनी द्वारा जैविक खाद्य सब्सिडी।* किसान समुदाय के लिए कृषि संगठन 

आवश्यक दस्तावेज:

  1. आधार कार्ड 
  2. पैन कार्ड 
  3. पासपोर्ट साईज फोटो 

किसान धन योजना के नियम Rules & Regulations 

  1. किसान धन आरोग्य योजना कार्ड केवल 5 वषों के लिए वैध है। 
  2. दुर्घटना बीमा के अन्तर्गत  सब तरह की दुर्घटना द्वारा हुई मृत्यु सम्मिलित हैं। 
  3. एक वर्ष में अधिकतम वित्तीय सहायता 50,000 रुपये की प्रदान की जाती है और 5 वर्ष में सिर्फ 3 बार दी जाती है। 
  4. 24000 रूपयों की सहायता सिर्फ गरीब और भूमिहीन किसानों के लिए है। 
  5. ऋण सुविधा 90 दिनों के बाद आरम्भ होती है। हर बार लाभ पाने के लिए किसान को फसल पर सक्रिय होना पड़ता है। 
  6. कृषि उपकरणों पर सब्सिडी सिर्फ महिला किसानों के लिए है। 

Kisan Dhan Aarogyam FAQs

किसान धन आरोग्यम योजना क्या है?

यह एक किसान आर्थिक सहायता योजना है जिसमें गरीब किसानों को आर्थिक मदद प्रदान की जाती है।

क्या Kisan Dhan Aarogyam Yojana सरकार द्वारा जारी की गई है?

नहीं, इस योजना को प्राइवेट NGO के द्वारा लागू किया जा रहा है जिसका उद्देश्य किसानों को लाभ पहुंचाना है।

Kisan Dhan Aarogyam Yojana मैं कितनी सहायता मिलती है?

योजना के तहत 25000/Yearly for health, 3 lakh for P.A.I and 1.5 lakh (50,000/yearly) प्रदान किए जाते हैं।

किसान धन आरोग्यम योजना को किसके द्वारा लागू किया गया है?

यह योजना एक प्राइवेट संगठन A3N IT SERVICES PVT LTD के माध्यम से लागू की गई है।

KDAY योजना लॉगिन केसे कर सकते हैं?

योजना की आधिकारिक वेबसित पर जाकर आवेदक आसानी लॉगिन कर सकते हैं ओर साथ agent लॉगिन भी कर सकते हैं।

Follow Us On Social Media 🙏 🔔

Google News Follow
Twitter Follow
Facebook Follow
Koo AppFollow
InstagramFollow
TelegramFollow

Read In English: Click Here

4 thoughts on “किसान धन आरोग्यम योजना आवेदन Kisan Dhan Aarogyam Yojana 2023”

Leave a Comment

BGMI आ गया प्ले स्टोर और IOS पर, फ्री परमानेंट Outfit ईवेंट लाइव Redmi का यह स्मार्टफोन बिक रहा धड़ल्ले से प्राइस कुछ भी नहीं क्रिकेट के भगवान का कार कलेक्शन जानकर रह जाओगे दंग Royal Enfield की ये अपकमिंग मोटरसाइकिलें मचाएंगी मार्केट में बवाल Gold Price धड़ाम से नीचे आए रेट यह चल रहा आज सोने का भाव!