WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Facebook Page Join Now

Fasal Sahayata Yojana 2024 बिहार राज्य फसल सहायता योजना आवेदन

Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]

bihar rajya fasal sahayata yojana registration 2024 बिहार सरकार की राज्य फसल सहायता योजना में आवेदन करें ऑनलाइन Bihar new dbt scheme, bihar raj fasal sahayata yojana benefits, obejctive, elligiblity, Application Form एवं Online Apply करने की पूरी जानकारी यहाँ से चेक करें।

बिहार सरकार राज्य के लोगों के लिए बिहार राज्य फसल सहायता योजना 2024 के लिए आधिकारिक वेबसाईट pacsonline.bih.nic.in/fsy/ पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित कर रही है। सरकार की इस बीमा योजना Fasal sahayata yojana 2024 में पंजीकरण से किसानों को प्राकृतिक आपदाओं के कारण उनकी फसलों को नुकसान होने की स्थिति में वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है ताकि राज्य के किसानों को फलस से हुए नुकसान की समस्या को कम किया जा सके। इच्छुक किसान भाई बिहार राज्य फसल सहायता योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और लास्ट डेट से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर BRFSY Online Application Form 2024-25 को भर सकते हैं।

Table of Contents

Fasal Sahayata Yojana – बिहार राज्य फसल सहायता योजना

बिहार राज्य सरकार ने प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के स्थान पर किसानों को फसल बीमा प्रदान करने के लिए बिहार राज्य फसल सहायता योजना शुरू की। किसानों को बिहार राज्य फसल सहायता योजना का लाभ लेने के लिए आधिकारिक वेबसाईट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा और फिर 10,000 रुपये प्रति हेक्टेयर तक फसल बीमा प्राप्त करने के लिए एक पूर्ण आवेदन पत्र को पूरा करने के लिए उन्हें पोर्टल पर लॉगिन करके Application Form का भरने के बाद उसे जमा करना होगा इसके बाद राज्य के किसान इस आर्थिक सहायता को प्राप्त करने के लिए पात्र होंगे।

बिहार में उगने वाले किसानों की फसलों को बाढ़, सूखा आदि प्राकृतिक आपदाओं से बचाने के लिए बिहार फसल बीमा योजना या Fasal Sahayata Yojana शुरू की गई है। इस सरकारी कार्यक्रम के तहत, यदि प्राकृतिक आपदा के कारण कृषि को कोई नुकसान होता है, तो किसानों को उनकी फसल के नुकसान के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

bihar rajya fasal sahayata yojana

Bihar Fasal Bima Sahayata Yojana Highlights

योजना का नामबिहार राज्य फसल सहायता योजना
द्वारा शुरू राज्य सरकार
राज्यबिहार
लाभार्थीराज्य के किसान
Last dateN/A
उद्देश्यफसल नुकसान को कम करना
सहायता राशि7500 से 10,000 प्रति हेक्टेयर
आधिकारिक वेबसाइटpacsonline.bih.nic.in/fsy/
विभाग का नामसहकारिता विभाग

फसल सहायता योजना के तहत सरकार दे रही ₹10000 per hectare

बिहार राज्य फसल सहायता योजना के तहत किसानों के वास्तविक फसल उत्पादन में 20% तक की हानि होने पर Rs. 7,500 प्रति हेक्टेयर सहायता राशि प्रदान की जाएगी, और यदि किसान का नुकसान 20% से अधिक है तो ₹ 10,000 प्रति हेक्टेयर प्रदान किया जाएगा। किसान भाइयों को इस Fasal Sahayata Yojana 2024 के तहत दी जाने वाली राशि सीधे किसान के बैंक खाते में DBT मोड के तहत ट्रांसफर कर दी जाएगी। बिहार फसल सहायता योजना के तहत आवेदन करने के लिए ओर सहायता राशि प्राप्त करने के लिए किसानों के पास बैंक खाता होना चाहिए और बैंक खाता आधार कार्ड से जुड़ा होना चाहिए।

बिहार राज्य फसल बीमा योजना का उद्देश्य

प्राकृतिक आपदाओं के कारण राज्य के किसानों को कई बार भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही किसानों को वित्तीय संकट का भी सामना करना पड़ता है। जिससे वह जमीन पर ठीक से खेती नहीं कर पते हैं। इस समस्या को देखते हुए बिहार सरकार ने बिहार की फसलों के लिए राज्य फसल सहायता कार्यक्रम यानि Bihar Fasal Bima Yojana को शुरू किया सरकार द्वारा यह योजना केंद्र सरकार की PMFBY की तर्ज पर लागू की गई है इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानों को उनकी फसल का बीमा प्रदान करना है ताकि लोगों को किसी भी प्राकृतिक आपदा के कारण हुए फसल नुकसान से हो रही आर्थिक समस्या को कम किया जा सके।

फसल सहायता योजना निबंधन की जरूरी तिथियाँ

फसल का नामनिबंधन की  तिथि
गेहूं26 February
मक्का26 February
चना31 January
मसूर15 February
अरहर28 March
ईख28 February
प्याज़15 February
आलू31 January
राई – सरसो31 December

Bihar Fasal Sahayata Yojana के लाभ

  • Bihar Fasal Sahayata Yojana को राज्य के किसानों के लिए लागू किया गया है।
  • राज्य के सभी किसान योजना में आवेदन के पात्र हैं।
  • इस फसल बीमा योजना के माध्यम से किसानों को उनकी फसल के नुकसान का फसल बीमा दिया जाता है।
  • अगर किसी प्राकृतिक आपदा के कारण जेसे बाढ़, सूखा पड़ना आदि के कारण किसान की फसल की बर्बादी हो जाती है तो किसानों को इस योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
  • इस फसल सहायता योजना के तहत 7500 रुपये प्रति हेक्टेयर 20% तक का नुकसान होने पर प्रदान किया जाता है।
  • इसके साथ ही यदि किसान की 20% से ज्यादा फसल का नुकसान होता है तो ₹10000 प्रति हेक्टेयर प्रदान किए जाते हैं।
  • योजना के तहत किसान भाई खरीफ एवं रवि फसल के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • राज्य सरकार द्वारा किसानो की फसलों के नुकसान के लिए सहायता धनराशि सीधे लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी DBT मोड में।
  • आवदेक के पास बैंक अकाउंट होना चाहिए तथा बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

ई कल्याण आवेदन 2024 e Kalyan Bihar Apply Online

बिहार राज्य फसल सहायता योजना के लिए पात्रता

  • आवेदक बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • Fasal Sahayata Yojana का भागीदार बनने के लिए आवेदक की उम्र 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक का फसल नुकसान होना चाहिए।
  • ऑनलाइन अप्लाइ प्रक्रिया पूरी करने के लिए आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने जरूरी हैं।
  • राज्य के किसी भी वर्ग लोग योजना के लाभ के लिए पात्र हैं।
  • सभी के पास ऑनलाइन आवेदन करने के लिए एक मोबाइल या कंप्युटर होना आवश्यक है।
  • जिन किसानों के पास कंप्युटर या मोबाईल नहीं है उन्हें जन सेवा केंद्र पर कर आवेदन कराना होगा।

Bihar Fasal Bima Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • पहचान प्रमाण
  • निवास प्रमाण
  • आय प्रमाण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
रैयत कृषक के लिए

1. भू-स्वामित्व प्रमाण पत्र (Land Possession Certificate) / जमीन का राजस्व रसीद 31-03-2024 के बाद का होना चाहिए।
2. स्व-घोषणा प्रमाण पत्र।

गैर रैयत कृषक के लिए

1. स्व-घोषणा प्रमाण पत्र वार्ड सदस्य / किसान सलाहकार के द्वारा सत्यापित होना चाहिए।

Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana Online Registration 2024

बिहार राज्य फसल सहायता योजना के लिए पंजीकरण करने और ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की पूरी प्रक्रिया नीचे दी गई है:

  • सबसे पहले आपको बिहार राज्य फसल सहायता योजना की आधिकारिक वेबसाइट जाना होगा।
  • अब आपके सामने वेबसाईट का होमपेज खुल कर आएगा।
  • यहाँ अब आपको रजिस्ट्रेशन का विकल्प ‘बिहार राज्य फसल सहायता योजना हेतु आवेदन” दिखाई देगा उस पर क्लिक कर करना है।
Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana online
  • अगर लिंक काम नहीं करती है तो नीचे दी गई लिंक से किसान पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें: Direct link
  • अब पंजीकरण का विकल्प चुने यहाँ आप Sahaj, CSC या जनरल यूजर पर क्लिक कर सकते हैं।
Fasal Sahayata Yojana registration
  • अगर आपके पास CSC या सहज आइडी नहीं है तो General User पर क्लिक करें।
  • अब आपको अपने आधार के साथ पंजीकरण कर होगा इसके लिए आपका नंबर आपके आधार से लिंक होना चाहिए।
Fasal Sahayata Yojana registration online
  • यहाँ अब DEMOGRAPHY + OTP ऑप्शन को चुने।
  • इसके बाद अपना आधर नंबर ओर अपना नाम दर्ज करें।
Fasal Sahayata Yojana aadhar auth
  • इसके बाद अन्य जानकारी भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको अपनी लॉगिन आइडी पासवर्ड से पोर्टल पर लॉगिन कारना होगा।
  • अब आप योजना का आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

Bihar Fasal Sahayata Yojana List

  • सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana online

Fasal Bima Yojana FAQs

बिहार फसल सहायता योजना क्या है?

यह बिहार सरकार के द्वारा किसानो के लिए शुरु की गई फसल योजना है। योजना के तहत प्राकृतिक आपदा के कारण फसल नुकसान पर आर्थिक सहायता दी जाती है।

Fasal sahayata yojana के तहत कितनी सहायता राशि दी जाती है?

बिहार सरकार इस योजना के तहत फसल नुकसान के अनुसार 7500 ओर 10,000 प्रति हेक्टेयर प्रदान करती है।

फसल बीमा योजना बिहार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन केसे करें?

योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाईट पर जाएं ओर आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।

बिहार राज्य फसल सहायता योजना निबंधन केसे करें?

योजना के तहत धन प्राप्ति के लिए किसान को निबंधन करना होता है इसके लिए किसान को सबसे पहले dbtagriculture.bihar.gov.in पर किसान पंजीकरण कारण होगा।

फसल सहायता योजना के तहत खरीफ मौसम के लिए आवेदन कब से शुरू होगा?

राज्य सरकार के द्वारा खरीफ मौसम की फसल के लिए पंजीकरण अगस्त 2024 से शुरू हो सकते हैं।

बिहार फसल बीमा payment status केसे चेक करें?

आवेदक जिन्होने योजना में आवेदन किया है वह सभी आधिकारिक वेबसाईट पर जाकर रिपोर्ट सेक्शन से या कृषि विभाग की वेबसाईट से चेक कर सकते हैं।

Follow Us On Social Media 🙏 🔔

Google News Follow
Twitter Follow
Facebook Follow
Koo AppFollow
InstagramFollow
TelegramFollow
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]

cscportal.in एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां पर आप सभी को pm yojana,pm yojana in hindi, latest news, facts, review, pm yojana of government,pm modi yojana 2024, सरकारी योजना, प्रदेश योजनाएं और न्यूज़, ब्लॉग ,हाउ टू ट्यूटोरियल आदि की जानकारी आपको मिलेगी सबसे पहले

Leave a Comment

PM Vishwakarma Yojana एसे मिलेगा लाभ सिलाई मशीन और 15 हजार रुपये Smartphone under 7000 सस्ते Price में दमदार फोन Tecno Pova 6 Pro 5G दमदार फीचर्स के साथ सस्ते Price में Tecno Pova 5 Pro 5G लाया है सभी इंटेलिजेंट फीचर्स का एक साथ! Top 10 Bollywood Dandiya & Garba Songs Navratri Special 2024