BGMI हुआ Unban प्लेयर हुए खुश

भारत में फिर से लॉन्च होने जा रहा है BGMI हट गया Ban जानें पूरी खबर

लोकप्रिय मोबाइल गेम बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI), जिसे भारत सरकार ने प्रतिबंधित कर दिया था हाल ही में फिर से चर्चा में आ गया है, गेम के पब्लिशर क्राफ्टन ने एक बयान में बताया की BGMI जल्द ही फिर से लॉन्च किया जाएगा ।

BGMI के पहले वर्ज़न, PlayerUnknown’s Battleground (PUBG) को पहली बार 2020 में केंद्र सरकार द्वारा चाइनीज लिंक वाले 117 अन्य ऐप्स के साथ प्रतिबंधित कर दिया गया था।

भारत में BGMI के पहले वर्ज़न PUBG पर प्रतिबंध साल 2020 में लगाया गया था।  यह Ban डेटा सुरक्षा के संबंध में केंद्र सरकार द्वारा लगाया गया था।

Ban के बाद, PUBG स्टूडियो और दक्षिण कोरिया के Krafton ने भारत में PUBG मोबाइल को फिर से लॉन्च करने के लिए MCA के तहत PUBG India Private Ltd को पंजीकृत किया। और BGMI के नाम से गेम को फिर से लॉन्च किया।

हालाँकि, बाद में भारत सरकार द्वारा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69 के तहत BGMI पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया था।

दरअसल हाल ही में सरकार ने BGMI पर लगा बैन हटा दिया है जो कि कुछ शर्तों के साथ किया गया है अगली स्लाइड में देखें सरकार ने क्या कहा। 

सरकार के एक मिनिस्टर ने ट्वीट करके बताया कि अभी केवल 90 दिनों के ट्रायल की अनुमति दी गई है फाइनल डिसीजन ट्रायल पीरियड के बाद ही लिया जाएगा 

कंपनी ने कहा, "BGMIसंचालन को फिर से शुरू करने की अनुमति देने के लिए भारतीय अधिकारियों की सराहना करते हैं। दक्षिण कोरियाई कंपनी क्राफ्टन इंक, भारतीय कानूनों का अनुपालन सुनिश्चित करती है।"