WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Mahila Sashaktikaran Yojana 2023 मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना

CM Mahila Sashaktikaran Yojana Apply मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना ऑनलाइन आवेदन Mukhyamantri Mahila Sashaktikaran Scheme | MP Mahila Sashaktikaran Yojana Application Form | Mahila Sashaktikaran Registration online

मध्य प्रदेश सरकार ने पूरे राज्य की महिलाओं के लिए महिला सशक्तीकरण योजना लागू की हुई है इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे की Mukhyamantri Mahila Sashaktikaran Yojana 2023 क्या है, योजना का लक्ष्य समूह, Mahila Sashaktikaran Yojana के उद्देश्य तथा लाभ, महिला सशक्तीकरण योजना आवेदन – ऑनलाइन एवं ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन आदि की पूरी जानकारी तो इस लेख को पूरा जरूर पढ़ें।

MP Mahila Sashaktikaran Yojana 2023

भारत के संविधान में महिलाओं को समानता की गारंटी दी गई है। अतः राज्य सरकारों की जिम्मेदारी बनती है कि उनके राज्यों में लैगिंक आधार पर कोई भेदभाव ना हो। महिलाओं पर अत्याचार ना हो। मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री महिला सशक्तीकरण योजना के द्वारा गरीब समुदाय की प्रताडित महिलाओं और बालिकाओं को आवास तथा प्रशिक्षण मिलता है और वे आत्मनिर्भर बनकर समाज में गर्व से जीवन निर्वाह करती हैं। 

महिला सशक्तीकरण यानि महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, आध्यात्मिक और राजनीतिक शक्ति में वृद्धि करना। क्योंकि सशक्त महिला से सशक्त समाज बनता है। 

Mahila Sashaktikaran Yojana

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री महिला सशक्तीकरण योजना क्या है :

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 2013 में घोषित की गई महिला सशक्तिकरण योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को हर प्रकार से सशक्त बनाना था। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में साल 2023 में इस योजना को और भी विस्तार से पेश किया गया है। 

सदियों से महिलाओं की स्थिति दयनीय रही है। उनका हर स्तर पर शोषण और अपमान होता आया है। पुरूष प्रधान समाज होने के कारण पहले सारे नियम पुरूषों के हितों को घ्यान में रखकर बनाए जाते थे जिनमें महिलाओं की हिस्सेदारी ना के बराबर होती थी विशेष रूप से गरीब समुदाय की महिलाओं की। 

किन्तु आहिस्ता – आहिस्ता यह असहनीय स्थिति बदलती जा रही है। इसका श्रेय केन्द्र और राज्य सरकारों को जाता है। हर वर्ष महिलाओं के उत्थान के लिए नई- नई योजनाएं बनाई जाती हैं। 

इसी श्रखंला को आगे बढ़ाते हुए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री महिला सशक्तीकरण योजना लाई गई है। 

Mahila Sashaktikaran Yojana Highlights

योजना को नाम मुख्यमंत्री महिला सशक्तीकरण योजना 2022 
किसने शुरू की मध्य प्रदेश सरकार की महिला एवं बाल विकास विभाग ने
किसके द्वाराप्रायोजित मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 
घोषणा का वर्ष (New) 2022 
लाभ की श्रेणी  प्रशिक्षण तथा आवास
आवेदन कहाँ करें मध्य प्रदेश के जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में 
आवेदन शुल्क निःशुल्क 
आधिकारिक वेबसाइट https://mpwcdmis.gov.in

मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना का उद्देश्य

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सबसे सरल उपाय है उन्हें कौशल उन्नयन प्रशिक्षण कार्यक्रम से जोड देना। मुख्यमंत्री महिला सशक्तीकरण योजना का यही उद्देश्य है। 

महिलाएं आज भी घरेलू हिंसा का शिकार हो रही हैं। अशिक्षित या विधवा महिलाओं में आत्मनिर्भरता की बहुत ही कमी रहती है। उन्हें अपना जीवन यापन करने में अनेक बाधाएं आती हैं। उनको अपने पिता या पति पर आश्रित होना पड़ता है। और इसी कारण उन्हें आए दिन अपमानित भी किया जाता है। 

कौशल उन्नयन प्रशिक्षण कार्यक्रम द्वारा महिलाओं को अनेक क्षेत्रों में प्रशिक्षित किया जाता है जिससे वे किसी के भरोसे ना रहकर स्वयं तथा अपने बच्चों का आर्थिक भार उठा सकें। 

Mahila Sashaktikaran Yojana Beneficiary list

राज्य सरकार इस योजना के तहत निम्नलिखित लाभार्थी महिलाओं को आर्थिक प्रदान करती है ताकि उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सके:

  • राज्य की सभी पीडित महिलाएं और बालिकाएं। 
  • दुर्व्यवहार तथा घरेलू हिंसा की शिकार महिलाएं।
  • दहेज प्रताडित तथा अग्नि पीडित औरतें। 
  • एसिड विक्टिम्स। 
  • गरीबी रेखा के नीचे वाली तलाकशुदा तथा परित्यक्त महिलाएं। 
  • बाल विवाह की शिकार बालिकाएं। 

मानदंड: Eligibility Criteria 

  1. आवेदक माध्यम प्रदेश का निवासी होना चाहिए
  2. केवल महिलायें ही योजना की पात्र है।
  3. हितग्राही लक्षित समूह अनुसार पीडित विक्टिम् की श्रेणी में आती हो। 
  4. लक्ष्य समूह अनुसार आवेदिका या उसके परिवार का मुखिया गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन कर्ता हो।

MMSY Target Group

  1. बलात्कार से पीड़ित महिला या बालिका 
  2. दुर्व्यवहार से बचाई गई महिलाएँ जो गरीबी रेबी रेखा के नीचे जीवनयापन करती हो। 
  3. एसिड की शिकार महिलाएं 
  4. जेल से रिहा महिलाएँ
  5. परित्यक्ता और तलाकशुदा महिलाएं जो गरीबी रखाके नीचे जीवनयापन करती हों। 
  6. शासकीय एवं अशासकीय आश्रय गृह, बालिका गृह, अनुरक्षण गृह आदि गृहों में निवासरत विपत्ति ग्रस्त बालिकाएं एवं महिलाएं। 
  7. भारत में कई गांवों में आज भी बाल विवाह होता है। मध्य प्रदेश में भी यह कुरीति कुछ गावों में चल रही है। जो महिलाएं या लडकियां बाल विवाह का शिकार होती हैं उन्हें भी इस स्कीम में शामिल किया गया है।

MP CM Mahila Sashaktikaran Yojana Benefits

  • आपात स्थिति में महिलाओं की सहायता करना। 
  • पीड़ित महिलाओं को पुनर्स्थापित करना। 
  • महिलाओं को स्व-रोजगार के लिए प्रेरित करना। 
  • महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना। 
  • महिलाओं का सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक स्तर बढाना। 
  • विपत्तिग्रस्त, पीडित, असहाय और निराश्रित महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाते हुए समाज की मुख्यधारा में पुनर्स्थापित करना। 

Mukhyamantri Mahila Sashaktikaran Yojana Training Course list

मुख्यमंत्री महिला प्रशिक्षण योजना के अन्तर्गत जिन विषयों पर प्रशिक्षित किया जाता है वह हैं :

  • फार्मेसी, ब्यूटीशियन, होटल इवेंट मैनेजमेंट कोरसिस 
  • नर्सिंग, शार्ट टर्म मैनेजमेंट 
  • बैकिंग 
  • प्रयोग शाला सहायक 
  • कुकिंग 
  • फिसियोथेरेपी कोर्स 
  • आई. टी. आई तथा पोलिटेकनिक 
  • बी. एड एवं डी. एड कोरसिस 

शासकीय संस्थाओं में निवासरत महिलाओं के विषय :

आया, दाई, वार्ड परिचारिका, होस्पिटैलिटी तथा अन्य प्रशिक्षण जो कि विभाग द्वारा समय-समय पर निर्धारित किए जाते हैं। 

  • ये सब प्रशिक्षण ऐसी संस्थाओं द्वारा दिए जाते जिनके द्वारा जारी डिग्री एवं प्रमाण – पत्र,  शासकीय एवं अशासकीय सेवाओं में मान्य हों। 
  • योजना में प्रशिक्षण पर होने वाले पूर्ण व्यय में प्रशिक्षण शुल्क, आवासीय व्यवस्था शुल्क शामिल रहता है। 

महिला सशक्तिकरण योजना में आवेदन कैसे करें How To Apply

महिला आवेदक द्वारा आवेदन जिला महिला कार्यक्रम अधिकारी के कार्यालय में डाक से या स्वयं उपस्थित होकर किया जा सकता है। सीएम महिला सशक्तीकरण योजना के लिए आवेदन पत्र दो प्रकार से दिया जा सकता है – ऑनलाइन एवं ऑफलाइन 

  • ऑनलाइन आवेदन के लिए महिला आवेदक को वेबसाइट पर फार्म भरना होगा और सब जरुरी जानकारी देनी होगी। 
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाईट http://cmhelpline.mp.gov.in ओर https://mpwcdmis.gov.in पर जाएं
Mahila Sashaktikaran Yojana Apply
  • योजना सेक्शन पर क्लिक करें
  • इसके बात योजना का पेज खुल जाएगा
  • यहाँ पर Mahila Sashaktikaran Yojana पर क्लिक करें
  • इसके बाद पोर्टल पर अपना खाता बनाकर लॉगिन करें या MP Online आइडी से लॉगिन करें
  • अब आपको योजना का आवेदन फॉर्म भरना है
  • आवेदन फॉर्म भरने के बाद आपको इसे जमा कर देना है।

Mahila Sashaktikaran Yojana Application Form (Offline)

  • महिला आवेदक अपना आवेदन पत्र जिला महिला कार्यक्रम अधिकारी के कार्यालय में डाक से भेज सकती है। या फिर स्वयं जिला अधिकारी के कार्यालय में उपस्थित होकर आवेदन का फार्म भरकर जमा कर सकती हैं। 
  • आवेदन पत्र जमा करने के बाद उसकी सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा उसकी जांच होती है। पन्द्रह दिन के अन्दर आवेदक को फैसले से अवगत करा दिया जाता है। 

Follow Us On Social Media 🙏 🔔

Google News Follow
Twitter Follow
Facebook Follow
Koo AppFollow
InstagramFollow
TelegramFollow

3 thoughts on “Mahila Sashaktikaran Yojana 2023 मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना”

Leave a Comment

सुर्खियों में आया vivo का बजट स्मार्टफोन फिर चमकी फ्लिपकार्ट पर सेल Nirmala Sitharaman बेटी की शादी में नहीं किया गया मोदी जी को इनवाइट दिलों में खलबली मचाने आया honor का 200MP कैमरा वाला फोन हो जाइए खुश Avatar 2: The Way of Water अब OTT पर vevo का यह 5G स्मार्टफोन है एक दम फाड़ू फ्लिपकार्ट पर मची लूट